![]()
सावन के महीने में नागौर की महिलाएं और युवतियां पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं। आज नागौर की इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा भवन में शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लहरियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पारीक सदन में चिरमी कार्यक्रम का आयोजन किया गय
इंदिरा कॉलोनी में शिव शक्ति महिला मंडल की सुनीता कंवर ने बताया कि हर साल राजस्थानी संस्कृति की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर लहरियो कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। आज हुए कार्यक्रम में ग्रुप डांस, म्यूजिकल चेयर और पिलो पासिंग की प्रतियोगिताएं हुईं। महिलाओं ने सावन के हिंडोले झूले और राजस्थानी गीतों पर डांस किया। महिलाओं ने कहा कि इन लोक त्योहारों के जरिए ही आने वाली पीढ़ी को गौरवमयी राजस्थानी लोक संस्कृति पर गर्व होगा। इस मौके पर संतोष मांजू, तपस्या ओझा, रीना जांगिड़, मधु शर्मा, संतोष गोदारा, मंजू सोनी, अन्नू गौड़ समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
पारीक सदन में ‘आओ बहन चुगली करे’ टीम की ओर से चिरमी रानी 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजक नीलू खडलोया ने बताया कि लड्डूगोपाल प्रतियोगिता से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पारंपरिक चिरमी, म्यूजिकल चिरमी, आंख मूंद चिरमी, एक हाथ से चिरमी और सास-बहू, मां-बेटी, ननद-भाभी राजस्थानी ड्रेस की प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर शैलजा पुरोहित, सुमित्रा व्यास, कांता बजाज, रिद्धि चांडक, निशा सोनी, पूर्णिमा झा, पार्षद सरला सैन आदि मंचस्थ थीं। लड्डू गोपाल डेकोरेशन में संगीता सोनी, पारंपरिक चिरमी में शर्मिला सोनी, आंख मूंद चिरमी में गायत्री कंसारा, रिश्तों की चिरमी में मोनिका अटल व पूजा मूंदड़ा, ट्रेडिशनल ड्रेस में लताशा व्यास विजेता रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments