जयपुर में आज मोतीडूंगरी गणेश मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राफेल के जरिए ऑपरेशन सिंदूर, एस-400 मिसाइल, राम मंदिर में गणेशजी का तांडव नृत्य, रामलला के दर्शन, राम-रावण युद्ध, महाभारत का लेखन, शिव-पार्वती के प्रसंग, माता वैष्णो देवी दरबार की झांक
शोभायात्रा के संयोजक भानु प्रताप ने बताया- गुलाबी नगरी की यह परंपरा हर साल भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। इस बार शोभायात्रा में भक्तों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दोनों अनुभव मिलता है। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी पर गामा पहलवान निशान ध्वज लेकर मौजूद रहे। इसके पीछे ऊंट-घोड़े और बैंड बाजे के साथ चलते रहे।
पहले देखिए झांकियों की तस्वीरें…

लाल बाग के राजा की विशाल मूर्ति की झांकी निकाली गई। जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

मोतीडूंगरी मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया। बड़ी संख्या में लोग झांकियां देखने पहुंचे।

ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुई मिसाइल एस 400 की झांकी बनाई गई।

ऑपरेशन सिंदूर की झांकी में भारत के शौर्य को दिखाया गया है। इस झांकी में दिखाया किस तरह भारत के लड़ाकू विमान राफेल ने उड़ान भरकर पाकिस्तान में तबाही मचाई।

भगवान गणेश की अनोखी झांकी सजाई गई है। इसमें भगवान गणेश बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रहने और बहिष्कार करने का मैसेज देते नजर आए।

गज पूजन के साथ मोतीडूंगरी मंदिर से शोभायात्रा शुरू की गई।

शोभायात्रा में शिव-पार्वती के प्रसंग की झांकी निकाली गई।

शोभायात्रा में छोटे बच्चे ने भी अपने करतबों का प्रदर्शन किया।

झाकियों के साथ अलग-अलग बैंड ने भी प्रस्तुतियां दीं।

गज पूजन के साथ मोती डूंगरी गणेश जी शोभायात्रा की शुरुआत हुई।
शोभायात्रा में क्या खास…
1. 50 से ज्यादा झांकियां शामिल की गईं
इस बार शोभायात्रा में 50 से अधिक झांकियां शामिल हुईं। पारंपरिक हाथी-घोड़े-ऊंट के लवाजमे से लेकर धार्मिक, ऐतिहासिक और समकालीन प्रसंगों को दर्शाती झांकियां सजाई गईं। इसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और एस-400 मिसाइल की झांकी भी शामिल हुई।
2. शोभायात्रा में अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी
झांकियों में भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों के साथ-साथ अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन, राम-रावण युद्ध, महाभारत का लेखन, शिव-पार्वती के प्रसंग, माता वैष्णो देवी दरबार, महाकाल, छत्रपति शंभाजी महाराज, केदारनाथ धाम, शेखावाटी की सांस्कृतिक झलक और संत परंपराओं को भी प्रदर्शित किया गया।
3 .भगवान गणेश की झांकियां भी खास
मंदिर समिति के अनुसार, भगवान गणेश की झांकियां स्वचालित तकनीक से भी सजाई गई। इनमें गणेशजी का तांडव नृत्य, रिद्धि-सिद्धि संग नृत्य, मूषक पर सवारी, महाकाल रूप, और मोबाइल की लत से दूर रहने का संदेश जैसी झलकियां प्रमुख रहीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments