![]()
अलवर में पतंजलि डेयरी के टेंडर दिलाने और प्रोजेक्ट में साझेदारी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को पतंजलि डेयरी से जुड़ा अधिकारी बताता था। पीड़ित को करोड़ों का कारोबार कराने का झांसा देकर 29.31 लाख ठग थे।
शिव कॉलोनी निवासी महेश चंद अग्रवाल ने एनईबी थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक- आरोपी अनिल कुमार ओड (निवासी गणपति विहार, अलवर) और उसके रिश्तेदार राजेंद्र (निवासी रामनगर, अलवर) ने अपने आप को पतंजलि डेयरी से जुड़ा अधिकारी बताकर फरियादी से करोड़ों का कारोबार कराने का झांसा दिया, जिसके बाद 29.31 लाख ठग लिए।
शिकायतकर्ता महेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि आरोपी अनिल व राजेंद्र पतंजलि डेयरी के टेंडर दिलाने और प्रोजेक्ट में साझेदारी कराने का भरोसा दिलाकर समय-समय पर करीब 25 लाख 31 हजार रुपए लिए। इसके अलावा 4 लाख रुपए नकद उधार भी लिए गए। शुरू में आरोपी ने कुछ कमीशन भी दिया था। लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया।
जब महेश ने पतंजलि के क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी का कंपनी से कोई संबंध ही नहीं है। बाद में आरोपी ने महेश को भुगतान के लिए 4 लाख और 7.19 लाख के चेक दिए, जो बैंक में जमा कराने पर डिसओनर हो गए।
परिवादी का कहना है कि बार-बार दबाव बनाने के बावजूद रकम वापस नहीं की गई और इस तरह दोनों आरोपियों ने धोखाधड़ी कर रकम हड़प ली। जिसके बाद महेश ने इस्तगासे के जरिए पुलिस में रिपोर्ट दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments