☜ Click Here to Star Rating


फीमेल डीजे लेडी किलर्स की लाइव परफॉर्मेंस मिक्स बीट्स पर हजारों महिला पुरूष व बच्चे झूमे

अलवर में डांडिया नाइट 6.0 का भव्य आयोजन हुआ। संगीत की मधुर धुनों और सतरंगी झिलमिलाती रोशनी के बीच मंच पर गायक-गायिकाओं व डांसरों ने जबरदस्त प्रस्तुति दी। वहीं मंच के नीचे हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक गुजरात की पारंपरिक डांडिया ड्रेस पहनकर झूमते औ

.

बच्चों ने भी डांडियों के साथ धूम मचाई

बच्चों ने भी डांडियों के साथ धूम मचाई

यह आयोजन दैनिक भास्कर, आकाश सुपारी और रिदम डांस अकादमी की ओर से किया गया। कार्यक्रम स्थल रिवाज रिजॉर्ट में इतनी भीड़ उमड़ी कि जगह भी कम पड़ गई। आयोजन से पहले आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 750 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, वहीं शहर के अन्य लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

महिलांए गुजराती ड्रेस में दिखी

महिलांए गुजराती ड्रेस में दिखी

मुंबई की मशहूर फीमेल डीजे लेडी किलर्स की लाइव परफॉर्मेंस

मुंबई की मशहूर फीमेल डीजे लेडी किलर्स की लाइव परफॉर्मेंस

इस तरह हजारों की संख्या में महिला पुरूष शामिल हुए।

इस तरह हजारों की संख्या में महिला पुरूष शामिल हुए।

महिलाओं ने गुजराती ड्रेस में डांस किया।

महिलाओं ने गुजराती ड्रेस में डांस किया।

कार्यक्रम की सबसे खास आकर्षण रही मुंबई की मशहूर फीमेल डीजे लेडी किलर्स की लाइव परफॉर्मेंस, जिसमें पारंपरिक गरबा को आधुनिक मिक्स बीट्स के साथ पेश किया गया। जैसे ही मंच से ढोली थौरो डोल, लैला मैं लैला, तेरे इश्क की दीवानगी, जानम समझा करो जैसे गीत बजे, वैसे ही युवा जोड़े जोश से नाचने लगे। बुजुर्गों और बच्चों ने भी पारंपरिक स्टेप्स के साथ पूरे जोश से कदम मिलाए।

आयोजन में सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर दिए गए। साथ ही लकी ड्रा, खान-पान स्टॉल्स और फन एक्टिविटीज ने लोगों को खूब आकर्षित किया।

आयोजक राहुल नरूका और विजय यादव ने बताया कि कार्यक्रम में 10 कोरियोग्राफर्स आकाश, वंशिका, रिंकू, हर्षित, भावना और जितांशी सहित युवा टीम प्रियंका, गौरव, कशिश, जतिन, आशीष, दिव्या, हिमांशु, निशु, सौरभ और यश अरोड़ा ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के प्रवीण खेतावत व पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे। पूरे आयोजन में लोग डांडिया के साथ-साथ सेल्फी और फोटो खींचने में भी मशगूल दिखे। दर्शकों ने एक-दूसरे से मजाकिया अंदाज में पूछा – “कौनसी बार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हो?” जवाब मिला – “पहली बार आए हो क्या, यह तो दैनिक भास्कर का कार्यक्रम है, इतने लोगों का आना तो आम बात है।”



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading