विश्व हाथी दिवस पर मंगलवार शाम को जयपुर के हाथी गांव में अनोखा फैशन शो हुआ। इसमें 15 हाथियों ने चांदी के गहने और पारंपरिक पोशाक पहन कर 50 मीटर लंबे रैंप पर वॉक की।
इकलौते मेल हाथी ‘बाबू’ ने 62 लाख की ऐतिहासिक ज्वेलरी पहन शो की शुरुआत की। बाबू को राजा-महाराजाओं के जमाने की चांदी से बनी श्री, कंठा और पायजेब पहनाई गई थी।
बाबू के साथ ही हाथी गांव की सबसे फेमस हथिनी हेमा वन्य जीव प्रेमियों के बीच पहुंची। हेमा के महावत ने भी राजस्थानी पोशाक पहनी।
हथिनी पुष्पा और चंदा ने भी शाही अंदाज में सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान हथिनी जोनाली का 18वां बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। हथिनी ने अपनी सूंड से केक काटा।
सभी हाथियों ने बुफे में सामूहिक भोजन किया। इसमें केला, सेब, ब्रेड, गन्ना, खीरा परोसे गए।
सबसे पहले देखिए ये 3 PHOTOS…

हाथी गांव का इकलौता मेल हाथी बाबू 62 लाख की ज्वेलरी पहनकर रैंप पर उतरा था।

इवेंट के दौरान हथिनी जोनाली का 18वां बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। जोनाली से केट कटवाया गया।

हाथियों के सामूहिक भोजन के लिए बुफे रखा गया था। इसमें ब्रेड, केले, गन्ने, सेब और खीरा परोसे गए।
50 मीटर लंबे कार्पेट पर वॉक की हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष बल्लू खान ने बताया- फैशन शो में 15 हाथियों ने पारंपरिक ज्वेलरी और पोशाक पहनकर 50 मीटर लंबे कार्पेट पर वॉक की। हाथी गांव के सबसे फेमस 18 साल के हाथी बाबू ने 62 लाख रुपए की चांदी से बनी ऐतिहासिक ज्वेलरी पहन रैंप वॉक की शुरुआत की। हथिनी हेमा, पुष्पा और चंदा ने भी पारंपरिक पोशाक व ज्वेलरी पहन बाबू के साथ वॉक की।
बल्लू खान बताया- हाथी गांव के हाथियों ने देसी और विदेशी मेहमानों का खास ढंग से स्वागत कर रखा है। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, भारत के पॉलिटिशियन और बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं।

हाथी बाबू को अलग-अलग तरह के गहनों से सजाया गया। उसको सजाने में करीब 25 मिनट का समय लगा।
हथिनी ने काटा केक महावत आसिफ खान ने बताया- हाथी गांव की लाडली हथिनी जोनाली का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत और वन्य जीव प्रेमियों की मौजूदगी में जोनाली ने बर्थडे केक काटा। इस दौरान हाथियों के लिए विशेष डाइट भी परोसी गई। सभी हाथियों ने एक साथ भोजन किया।
उन्होंने बताया- पहले हमारी थीम हाथियों को पारंपरिक रंगों से सजाने की थी। लेकिन आखिरी वक्त पर थीम को बदल गया। उन्हें बिल्कुल नेचुरल थीम पर सजाया गया। इसे देख हाथी गांव आने वाले सैलानी और वन्य जीव प्रेमी खासे उत्साहित नजर आए।
देखिए, फैशन शो की PHOTOS…

हथिनी पुष्पा रैंप पर चलकर वन्य जीव प्रेमियों के बीच पहुंची।

हथिनी हेमा ने हाथी बाबू के साथ रैंप वॉक की। हेमा के महावत ने भी राजस्थानी पोशाक पहनी।

हथिनी चंदा ने भी पारंपरिक पोशाक में अपनी वॉक से वन्य जीव प्रेमियों का दिल जीत लिया।

हाथी गांव की हथिनी अलग-अलग गहने पहनकर रैंप पर चलीं।

गहनों से सजी-धजी हथिनियां एक-एक कर रैंप पर पहुंचीं। अलग-अलग पोज भी दिए।

शो के दौरान हाथी बाबू ने हथिनियों के साथ अलग-अलग पोज भी दिए।

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का हथिनी चंदा ने माला पहनाकर स्वागत किया।

हाथी बाबू को इस तरह रैंप वॉक के लिए तैयार किया गया।

बुफे में सामूहिक भोजन करते हाथी।
हाथी गांव में 75 हाथी ही बचे बल्लू खान ने कहा- 5 साल पहले हाथी गांव में 100 से ज्यादा हाथी थे। वक्त बीतने के साथ हाथियों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है। वर्तमान में यहां महज 75 हाथी ही बचे हैं।
ऐसे में हाथियों के संरक्षण के लिए हम सरकार से पिछले 5 साल से अपील कर रहे हैं कि हमें हाथी गांव में बाहर से हाथी लाने की अनुमति दी जाए। ताकि एक बार फिर जयपुर के ऐतिहासिक हाथी गांव में हाथियों का कुनबा बढ़ सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments