☜ Click Here to Star Rating



मंगलवार को जयपुर में RCA T-20 चैंपियनशिप के कुल 10 मैच खेले गए।

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर विमेंस T-20 चैंपियनशिप लगातार विवादों के साए में गिरती जा रही है। पहले दिन खेले गए मुकाबले में जहां सिरोही की टीम के 10 खिलाड़ी जीरो पर आउट हो गए थे। वहीं आज दूसरे दिन बांसवाड़ा टीम के 8 खिलाड़ी बिना खाता खोले ही प

.

दरअसल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी द्वारा जयपुर में सीनियर विमेंस T-20 चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के तमाम जिलों की टीम में हिस्सा ले रही है। मंगलवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन जयपुर के सोनी स्टेडियम में भीलवाड़ा और बांसवाड़ा के बीच मुकाबला का आयोजन किया गया। जिसमें भीलवाड़ा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बांसवाड़ा को 191 रनों का टारगेट दिया। लेकिन बांसवाड़ा की टीम टारगेट हासिल नहीं कर पाई और 9 रन पर ही पूरी टीम ऑल आउट हो गई। जिसमें टीम के 8 खिलाड़ी तो खाता तक नहीं खोल पाए। जबकि एक खिलाफ एक रन जबकि एक खिलाड़ी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गई। जिसकी वजह से भीलवाड़ा की टीम ने 182 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

वहीं T- 20 चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को लेकर अब कांग्रेसी नेताओं ने सरकार और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यशाली पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के हालत पूरी तरह बिगड़ चुके है। खिलाड़ियों को प्रॉपर सुविधा नहीं मिल रही है। जिसकी वजह से उनकी परफॉर्मेंस पर इसका सीधा असर नजर आ रहा है।

T- 20 चैंपियनशिप में खेले गए मैच का रिजल्ट

  • सोनी स्टेडियम में चित्तौड़गढ़ और अलवर के बीच हुए मुकाबले में चित्तौड़गढ़ की टीम ने 7 विकेट से मैच जीता।
  • सोनी स्टेडियम में हुए दूसरे मुकाबले में भीलवाड़ा की टीम ने 182 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में बांसवाड़ा की टीम महज 9 रन पर ऑल आउट हो गई।
  • जयपुर के RCA एकेडमी में खेले गए पहले मुकाबले में उदयपुर ने जैसलमेर को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
  • RCA एकेडमी में बाड़मेर और करौली के बीच खेले गए दूसरे मैच में बाड़मेर ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
  • जयपुरिया ग्राउंड में अजमेर और झुंझुनू के बीच खेले गए मुकाबले में अजमेर ने 50 रन से जीत दर्ज की।
  • जयपुरिया ग्राउंड में खेले गए दूसरे मुकाबले में बीकानेर ने सवाई माधोपुर को 116 रन से करारी शिकस्त दी।
  • नारायण ग्राउंड में पाली और टोंक के बीच हुए मुकाबले में टोंक की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
  • नारायण ग्राउंड में धौलपुर और चूरू के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में धौलपुर ने 8 रन से जीत दर्ज की।
  • संस्कार ग्राउंड में जयपुर और भरतपुर के बीच हुए मुकाबले में जयपुर ने 89 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
  • श्रीगंगानगर और डूंगरपुर के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम ने 24 रनों से जीत दर्ज की।
  • अनंतम ग्राउंड में हुए सीकर और बारां के मैच में सीकर की टीम ने 183 रनों से जीत दर्ज की।
  • अनंतम ग्राउंड में हुए दूसरे मुकाबले में नागौर ने सिरोही को 119 रनों से करारी शिकस्त दी।
  • AR ग्राउंड पर झुंझुनू और जालौर के बीच हुए मुकाबले में झुंझुनू की टीम ने 75 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
  • AR ग्राउंड में हुए दूसरे मुकाबले में दौसा ने कोटा को चार विकेट से हराया।
  • उदयपुर के शिकार बाड़ी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में जोधपुर में बंदी को 120 रनों से हराया।
  • शिकार बाड़ी क्रिकेट ग्राउंड में राजसमंद ने प्रतापगढ़ को 158 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading