जयपुर में साइबर फ्रॉड के शिकार एक युवक ने शनिवार रात सुसाइड कर लिया। युवक ने पहले पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई। फिर अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी। भांकरोटा थाना पुलिस ने CHC बगरू में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को यु
SHO (भांकरोटा) मनीष गुप्ता ने बताया- भांकरोटा के हैंगिंग गार्डन के फ्लैट में रहने वाले आदित्य शर्मा (24) पुत्र नरेन्द्र शर्मा ने सुसाइड किया है। वह अपने मम्मी-पापा और छोटे भाई मोहित के साथ रहता था। बगरू में स्थित ग्रेनाइट कंपनी में आदित्य जॉब करता था।
शनिवार रात करीब 7:45 बजे जॉब से घर वापस आया था। आदित्य के घर आने पर उसका छोटा भाई मोहित किसी काम से बाहर चला गया। उसके पिता नरेन्द्र व आदित्य ही घर पर थे।
बाइक से पेट्रोल निकाला, छत से नीचे कूदा
पिता नरेन्द्र शर्मा ने बताया- रात करीब 9:30 बजे आदित्य ने बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाला। बोतल में पेट्रोल लेकर वह अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल (छत) पर चला गया। अपार्टमेंट की छत पर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। आग लगाने के बाद 9वीं मंजिल की छत से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। नीचे गिरने पर तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने उसे संभाला। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। भांकरोटा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को CHC बगरू की मॉर्च्युरी में रखवाया।
वॉट्सऐप पर लिखा सुसाइड नोट
पिता नरेन्द्र शर्मा ने बताया- बेटे आदित्य का मोबाइल चैक करने पर उसके दोनों बैंक अकाउंट का बैलेंस जीरो मिला है। उसने खुद के वॉट्सऐप पर सुसाइड से पहले लेटर भी लिखा।
आगे पढ़िए सुसाइड नोट में क्या लिखा…

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments