☜ Click Here to Star Rating



ग्रिड सब स्टेशन पर 25 जुलाई को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से पावर ट्रांसफॉर्मर जल गया। बिजली सप्लाई प्रभावित होने पर ग्रामीणों ने बारां शहर की पानी की सप्लाई रोक दी।

बारां के समीपवर्ती पाठेड़ा गांव स्थित ग्रिड सब स्टेशन पर 25 जुलाई को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से पावर ट्रांसफॉर्मर जल गया। इस घटना से जीएसएस से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

.

बिजली निगम ने अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था से सप्लाई चालू की, लेकिन यह गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम की लापरवाही के कारण अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया है। नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के प्रयास शुरू किए गए हैं। जीएसएस परिसर में अधिक कीचड़ होने के कारण वहां हाइड्रा क्रेन और जेसीबी मशीन नहीं पहुंच पाई। शनिवार को ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पाठेड़ा स्थित पीएचईडी के फिल्टर प्लांट पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने वहां से बारां शहर की पेयजल आपूर्ति रुकवा दी। देर रात तक ग्रामीण धरने पर डटे रहे।

सूचना मिलने पर डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत और सदर थाना सीआई हीरालाल पुनिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके से ही बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान के प्रयास किए। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। सरपंच कुलदीप गुर्जर ने बताया कि निगम की लापरवाही से ग्रामीण एक सप्ताह से बिजली के बिना हैं। ग्रामीणों ने मजबूरी में जल सप्लाई रुकवाकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार तक नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

बिजली निगम के एसई एनएम बिलोटिया ने बताया कि बीते दिनों आकाशीय बिजली गिरने से पाठेड़ा स्थित 33/11 केवी जीएसएस का पावर ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। सूचना मिलते ही तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर स्वीकृत करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन भारी बारिश के कारण ट्रांसफॉर्मर स्थल तक पहुंचाना संभव नहीं हो सका। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत हीकड़ इंटेकवेल से सिंगल फेज बिजली आपूर्ति पहले ही शुरू कर दी गई थी। मौसम साफ होने पर दोबारा प्रयास किया गया। भारी वाहन दलदल में धंस गए। विभाग लगातार प्रयासरत है और संभावना है कि रविवार शाम तक समस्या का समाधान कर विद्युत आपूर्ति दोबारा सुचारु कर दी जाएगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading