☜ Click Here to Star Rating


जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए हादसे ने एक बार फिर करीब दस महीने पहले हुए भांकरोटा अग्निकांड की याद दिला दी। हालांकि ये हादसा उससे थोड़ा अलग था।

.

खास बात यह है कि हाईवे पर सिलेंडर से भरे ट्रक और केमिकल से भरे टैंकर के बीच टक्कर के 21 मिनट तक कोई आग नहीं निकली। फिर अचानक एक सिलेंडर फटा और उसके बाद धीरे-धीरे कई किलोमीटर तक धमाके की गूंज सुनाई देने लगी।

यह आग टक्कर के 21 मिनट बाद क्यों भड़की, कैसे सिलेंडर फटने लगे, यह पूरी जानकारी भास्कर रिपोर्टर ने मौके पर जाकर जुटाई, एनिमेटेड वीडियो में देखिए पूरा घटनाक्रम….

पहली तस्वीर

जयपुर-अजमेर हाईवे पर मोखमपुरा पहुंचा सिलेंडर से भरा ट्रक

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास मोखमपुरा में हादसा हुआ।

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू के पास मोखमपुरा में हादसा हुआ।

दूसरी तस्वीर

हाईवे पर एक ढाबे के सामने LPG सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा था, इसे अजमेर से जयपुर की तरफ आ रहे केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी

ढाबे पर LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी।

ढाबे पर LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने टक्कर मार दी।

तीसरी तस्वीर

केमिकल टैंकर का केबिन पूरी तरह पिचक गया, ड्राइवर फंसा रह गया, इस बीच केबिन के अंदर चिंगारी निकलने लगी

टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई।

टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई।

चौथी तस्वीर

आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंच ही रहे थे, तभी एक सिलेंडर फटा

ब्लास्ट के बाद भीषण आग को देखते हुए लोग बचा भी नहीं पाए।

ब्लास्ट के बाद भीषण आग को देखते हुए लोग बचा भी नहीं पाए।

पांचवीं तस्वीर

एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए, दूर-दूर तक सिलेंडर के टुकड़े हवा में उछले

टक्कर के बाद कई सिलेंडरों के टुकडे़ दूर खेतों में जा गिरे।

टक्कर के बाद कई सिलेंडरों के टुकडे़ दूर खेतों में जा गिरे।

…………….

हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

जयपुर में जहां 200 सिलेंडर फटे, वहां खतरनाक-केमिकल का रिसाव:पुलिस ने रेस्टोरेंट-ढाबे खाली कराए, LPG ट्रक में घुस गया था टैंकर, जिंदा जला ड्राइवर

जयपुर में 200 सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद सुबह रेस्क्यू के दौरान टैंकर से जहरीले केमिकल का रिसाव हो गया है। पुलिस ने इसके आसपास बैरिकेडिंग करके लोगों को हटा दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

जयपुर में रॉकेट की स्पीड से ढाबे में घुसा सिलेंडर,PHOTOS:30 फीट ऊंचे होर्डिंग पर मिले टुकड़े, गैस लीक रोकने के लिए आटा चिपकाया

जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार देर रात एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक को केमिकल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। इसके बाद एक-एक कर सिलेंडर फटने लगे। (पूरी खबर पढ़ें)

जयपुर में सिलेंडरों में ब्लास्ट, सीट पर खोपड़ी-मांस का लोथड़ा:बचने के लिए खेतों में भागे लोग, अजमेर हाईवे पर उल्टी दौड़ाईं गाड़ियां

टैंकर ड्राइवर के चीथड़े उड़ गए थे। ड्राइवर सीट पर दांत, खोपड़ी के टुकड़े, पैरों की अंगुलियां और मांस का लोथड़ा पड़ा था। मेरी तो रूह कांप गई। (पूरी खबर पढ़ें)

थैली में शव लेकर घर पहुंचा भाई, चीख-पुकार मची:हाईवे पर सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में जिंदा जल गया था टैंकर ड्राइवर

जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस वे पर सावरदा गांव में मंगलवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में टोंक निवासी टैंकर ड्राइवर रामराज मीणा(40) की मौत हुई। टैंकर ड्राइवर के चीथड़े उड़ गए थे। (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading