☜ Click Here to Star Rating


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राज्य सरकार के पास खुद की कोई ताकत नहीं बची है। मुख्यमंत्री तो दूर, आज MLA और MP की भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तो आम जनता को कैसे राहत मिलेगी?

.

गहलोत ने कहा- सरकार को जनता की परेशानियों की कोई परवाह नहीं है। हालात ऐसे हैं कि लोग कहां जाएं, किससे अपनी बात कहें, यह समझ नहीं पा रहे हैं।”

गहलोत बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में बिहार रवाना हुए। वे उदयपुर एयरपोर्ट के रास्ते चित्तौड़गढ़ होकर निकले। देवरी के पास उन्होंने मीडिया से बात की।

बोले- परिजन लाशें भी नहीं पहचान पाए

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- SMS अग्निकांड में कई लोगों की मौत हुई लेकिन किसी ने परिजनों की सुध नहीं ली। इतना बड़ा मिसमैनेजमेंट मैंने अपने जीवन में नहीं देखा। परिजन अपने परिजनों की लाशें तक नहीं पहचान पा रहे थे। प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं थी। बहुत बुरी लापरवाही हुई है।

बिहार में जीत सकती है कांग्रेस पार्टी

राजनीतिक सवालों पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को राहुल गांधी की यात्रा से अच्छा माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा, “कल मैं बिहार पहुंचूंगा, वहां की स्थिति देखूंगा। राहुल गांधी की यात्रा के कारण जनता में पॉजिटिव रिस्पॉन्स आ रहा है। मुझे विश्वास है कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।

सूरज माली मामले में आरोपी से नहीं पूछे गए सवाल

उन्होंने कपासन के सूरज माली मामले का जिक्र किया। गहलोत ने बताया कि वे हाल ही में अहमदाबाद जाकर सूरज माली से मिले थे, जिसके साथ मारपीट हुई थी। उन्होंने कहा कि सूरज का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और कई लोग उसकी मदद कर रहे हैं। गहलोत बोले कि वे इस पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उमुझे हैरानी है कि मुख्य आरोपी को सिर्फ एक दिन में जेल भेज दिया गया, उससे पूछताछ तक नहीं की गई। पुलिस ने यह तक नहीं पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया और किसके कहने पर किया।”

गहलोत ने बताया कि प्रशासन ने सूरज माली को 25 लाख रुपए देने का वादा किया था, जिनमें से 20 लाख रुपए अब तक दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च भी सरकार ने उठाया है और उम्मीद जताई कि प्रशासन अपने वादे को पूरा करेगा।

गहलोत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गहलोत बोले- नरेश गुस्सा कम करे, सबको साथ लेकर चले:करियर लंबा हो सकता है; प्रदेश में पैसे दिए बिना काम नहीं हो रहे

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- नरेश मीणा नौजवान आदमी है। सब्र रखना चाहिए, उनका लंबा करियर है। स्वभाव को शांत रखना चाहिए। लंबी रेस का घोड़ा हो सकता है। मैं चाहूंगा कि वह अपना गुस्सा थोड़ा ठंडा करे। शांत दिमाग से बात करे, सबको साथ लेकर चले। उनका लंबा करियर हो सकता है, वे कामयाब भी हों। आप जानते हो जल्दबाजी करेंगे, तो ठोकर खा जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading