दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव जयपुर का आज तीसरा दिन है। 5 दिन के इस महोत्सव में मां की भक्ति, संगीत की धुन और डांस का संगम देखने को मिला।
भगवान गणेश की थीम पर सजे गरबा वेन्यू मानसरोवर स्थित वीटी रोड ग्राउंड में राजस्थानी कला संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्राची खंडेलवाल विंग कमांडर व्योमिका सिंह के गेटअप में पांडाल में पहुंची। प्राची ने जब तिरंगा लहराया तो समूचा पांडाल देश प्रेम के रंग में रंग गया।
मां दुर्गा बनी 9 साल की राधिका ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। गरबा महोत्सव में एक युवक अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बनकर आया। युवक ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों साथ चलें।टैरिफ से भारत को नुकसान हो, यह स्वीकार नहीं है।
इसके साथ ही स्टेज के बीचों-बीच बनी 7 फीट के गणेश जी की आकृति के आगे लाइव बैंड परफॉर्म कर रहा है।
अभिव्यक्ति गरबा से जुड़ी फोटोज देखें…

अक्षिता और कोमल पहली बार अभिव्यक्ति में आई हैं। दोनों ने काठियावाड़ी डिजाइन की ड्रेस पहनी है।

अपने बच्चे को गोद में लेकर गरबा में झूमती मां।

मुकुट पर प्रेमानंद महाराज की फोटो लगाकर डांस करती महिला।

जगतपुरा निवासी खुशी मीणा लाल रंग का ड्रेस पहनकर अपनी दोस्त के साथ पहुंची हैं।

मालवीय नगर निवासी प्रतिभा शर्मा ब्लैक आउटफिट में पहुंची हैं। यह ड्रेस उन्होंने खुद डिजाइन की है।

अभिव्यक्ति गरबा के तीसरे दिन महाआरती के साथ शुरुआत हुई।

मां दुर्गा बनी 9 साल की राधिका ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया।

प्राची खंडेलवाल विंग कमांडर व्योमिका सिंह के गेटअप में पहुंचीं।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बनकर पहुंचा युवक।

गदर फिल्म के गाने पर लोगों ने जमकर डांस किया।
ये खबर भी पढ़ें-
अभिव्यक्ति गरबा में बेटे के साथ झूमीं यूट्यूबर:कृष्णा क्यूटो बना सबका फेवरेट; थीम वाले ड्रेस पहनकर गुजराती धुनों पर थिरके लोग
दैनिक भास्कर के 20वें अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव जयपुर का गुरुवार को दूसरा दिन था। मां जगदम्बा की आरती के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। लोग साउथ इंडियन से लेकर गुजराती ड्रेस में सज-धजकर पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)
अभिव्यक्ति गरबा में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बनकर पहुंचा युवक:भाई-बहन ने किया धमाल, रेट्रो लुक की दिखी झलक, राजस्थानी गानों पर जोश हाई; देखिए 24 PHOTOS
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments