![]()
राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कोटपूतली के मोरिजावाला धर्मशाला में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष जयदर्थ यादव के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हंसराज पटेल थे, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधि
शिक्षा अधिकारियों के सामने मांग पत्र पेश किया
सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली को यथावत रखना शामिल है। इसके अतिरिक्त, जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों की लगभग 51 हजार करोड़ रुपए की राशि को NSDL से वापस लेने की मांग की गई।
संघ ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति को यथाशीघ्र करने पर जोर दिया। सभी शिक्षकों को शिक्षक और छात्र हित में गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की मांग भी उठाई गई। प्रबोधकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने और उनकी पुरानी सेवा (पैराटीचर) की गणना कर उन्हें समस्त परिलाभ देने की मांग की गई।
पंचायत शिक्षकों को नियमित करने की मांग
पंचायत शिक्षकों को भी यथाशीघ्र नियमित करने की बात कही गई। कंप्यूटर अनुदेशकों का वेतनमान शिक्षकों के समान करने और उनका पदनाम ‘कंप्यूटर शिक्षक’ रखने की मांग की गई। पीईईओ स्तर के स्कूलों में नामांकन के अनुसार सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) का पद सृजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
यदि प्रयोगशाला सहायक B.Ed योग्यताधारी हैं, तो उनकी पदोन्नति वरिष्ठ अध्यापक पद पर करने और उनका पदनाम ‘प्रयोगशाला शिक्षक’ रखने की मांग की गई। सेवारत शिक्षकों को B.Ed इंटर्नशिप अवधि को कर्तव्य मानते हुए, उक्त अवधि का वेतन पूर्व की भांति देने की बात भी रखी गई।
राजकीय विद्यालयों में प्रवेश की आयु 5 वर्ष करने और नर्सरी कक्षाएं लागू करने की मांग की गई। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को ऑनलाइन कार्य संपादन हेतु कंप्यूटर, लैपटॉप और प्रिंटर के लिए राशि प्रदान करने की भी मांग की गई।
2007-08 में नियुक्त प्रबोधकों एवं शिक्षकों की वेतन विसंगति को यथाशीघ्र दूर करने की मांग की गई। कनिष्ठ सहायक की ग्रेड पे 2800 करने और लिपिक वर्ग का कंप्यूटर भत्ता लागू करने की भी बात कही गई। विगत तीन वर्षों से क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पद सृजित करने और अनिवार्य अंग्रेजी विषय व्याख्याता का पद सृजित करने की मांग भी शामिल थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments