![]()
अलवर पुलस की गिरफ्त में सटोरिए।
अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 90 हजार रुपए बरामद किए हैं। यह पहली बार है जब अलवर पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में सटोरियों पर एक साथ कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी के दौरान, कुछ महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया। उन्होंने ने कहा- उनके पति सट्टे का काम नहीं करते हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। ASP गोपीनाथ शरण कांबले के निर्देशन में हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 89,585 रुपए बरामद किए। उन्हें न्यायालय में पेश किया। हालांकि, आरोपियों को देरी से पेश करने पर कोर्ट ने कोतवाली थाना के तीन जांच अधिकारियों को नोटिस जारी कर अगली बार हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।
सटोरियों के परिजनों ने किया प्रदर्शन न्यायालय परिसर के बाहर, आरोपियों के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि कुछ लोग गलती से सटोरियों के साथ आ गए थे, जिनमें से कुछ बाजार में खरीदारी करने आए थे। फिलहाल, सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और उन्हें आगामी 3 तारीख को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments