☜ Click Here to Star Rating



कोर्ट के फैसले के बाद लगभग 200 समाज बंधुओं ने ओ.पी. अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।

जयपुर में श्री अग्रवाल समाज समिति की 75 साल पुरानी परंपरा पर लगा संकट टल गया है। 22 सितंबर को निकलने वाली अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा अब निर्विघ्न निकल सकेगी। जयपुर के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (दक्षिण) ने 12 सितंबर को एक महत्वपूर्ण आदेश

.

भाड़ेवाला न तो खुद को समिति का अध्यक्ष बता सकेंगे और न ही समिति के कार्यों में कोई बाधा डाल सकेंगे

कोर्ट ने समिति के वर्तमान प्रमुख ओ.पी. अग्रवाल की याचिका पर निष्कासित अध्यक्ष चंद्र प्रकाश भाड़ेवाला के खिलाफ निषेधाज्ञा जारी की है। ओपी अग्रवाल ने बताया कि आदेश के अनुसार, भाड़ेवाला न तो खुद को समिति का अध्यक्ष बता सकेंगे और न ही समिति के कार्यों में कोई बाधा डाल सकेंगे। उन्हें समाज बंधुओं को भ्रमित करने से भी रोका गया है। ऐसा ना तो वे खुद करें और ना ही अपने किसी एजेंट, परिवारजन व समाज के लोगों से करवाएं। कोर्ट ने यह निर्देश अग्रवाल समाज समिति के अतिरिक्त महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के अस्थाई निषेधाज्ञा प्रार्थना पत्र पर दिए।

अविश्वास प्रस्ताव के जरिए चन्द्र प्रकाश भाड़ेवाला को समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया था

समिति के अधिवक्ता मोहित खंडेलवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज समिति की मौजूदा कार्यकारिणी ने गत 18 मार्च को एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिए चन्द्र प्रकाश भाड़ेवाला को समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया था और ओमप्रकाश अग्रवाल को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसके बाद भी चन्द्र प्रकाश ने खुद को अध्यक्ष बताते हुए समिति के कामकाज में रुकावट की। ऐसे में चन्द्र प्रकाश को समिति का अध्यक्ष बताने और कामकाज में रुकावट से पाबंद करने के लिए ही समिति ने कोर्ट में उसके खिलाफ अस्थाई निषेधाज्ञा का प्रार्थना पत्र दायर किया था। गौरतलब है कि अग्रवाल समाज समिति सदस्यों ने 2017 में चन्द्र प्रकाश भाड़ेवाला को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं बाद में समिति ने 19 मई 2024 को नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए चुनाव कराए। इसे कुछ प्रत्याशियों ने कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने चुनाव में अनियमितता और चन्द्र प्रकाश भाड़ेवाला पर चुनाव प्रक्रिया में रुकावट डालने पर चुनाव का परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी। जिस पर नई कार्यकारिणी के चुनाव ना होने के कारण पूर्व की कार्यकारिणी ही समिति का कार्य वर्तमान में किया जा रहा था।

कोर्ट के फैसले के बाद समाज बंधुओं ने ओपी अग्रवाल का किया अभिनंदन

कोर्ट के फैसले के बाद लगभग 200 समाज बंधुओं ने ओ.पी. अग्रवाल के कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने समाज के विकास के लिए नए प्रकल्प शुरू करने का वादा किया। उन्होंने संस्था की 75वीं वर्षगांठ पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को धूमधाम से मनाने की भी घोषणा की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading