![]()
दिगंबर, श्वेतांबर और स्थानक जैन समाज के लोगों ने सभी धर्मों के निवासियों के साथ मिलकर यह पर्व मनाया।
जयपुर के गुलमोहर गार्डन टाउनशिप में क्षमावाणी पर्व पर एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। दिगंबर, श्वेतांबर और स्थानक जैन समाज के लोगों ने सभी धर्मों के निवासियों के साथ मिलकर यह पर्व मनाया। कार्यक्रम में मैत्री, प्रेम और आपसी सौहार्द का माहौल देखने क
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर ओमप्रकाश जैन थे। गायक और विद्वान शास्त्री ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से समा बांधा। आयोजन को सफल बनाने में मयंक जैन, मनीष जैन, भरत शाह, लवकेश जैन के साथ महिला समूह का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर सभी ने जीव मात्र के प्रति क्षमा भाव की भावना व्यक्त की। यह आयोजन सभी समाजों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments