☜ Click Here to Star Rating


शनिवार की बारिश के बाद उदयसागर झील में बढ़े पानी को लेकर आज कलेक्टर नमित मेहता वहां पहुंचे और इंजीनयरों से पानी को लेकर पूरी जानकारी ली।

उदयपुर शहर और आसपास के गांवों में शनिवार को हुई बारिश से हुए नुकसान को लेकर आज प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया और हुए नुकसान का जायजा लिया। शाम तक हुए दौरें के दौरान कई जगह हाथों हाथ टीमों से साफ-सफाई भी कराई।

.

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उदयसागर झील के कैचमेंट क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित स्थानों पर प्रभावित ग्रामीणों से संवाद करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

कलेक्टर मेहता ने उदयसागर झील की पाल पर पहुंच झील से पानी की निकासी की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत आवश्यक राहत पहुँचाई जाए और किसानों के नुकसान का सर्वे कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार किए जाएं।

उदयसागर के पास प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों से चर्चा करते जिला कलक्टर नमित मेहता।

उदयसागर के पास प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों से चर्चा करते जिला कलक्टर नमित मेहता।

कलेक्टर के नेतृत्व में टीम ने लकड़वास, राजस्व गांव मोटा देवरा, खिंगरियो की भागल, कावड़ी, कमलोद और मटून जैसे क्षेत्रों का अवलोकन किया।

जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज जैन ने बताया कि वर्तमान में उदयसागर झील का गेज करीब 27 फीट है और पूरी क्षमता के साथ पानी की निकासी की जा रही है। पूरी क्षमता के साथ पानी की निकासी की जा रही है और अगले 24 से 48 घंटों में हालात सामान्य हो जाएंगे।

इस दौरान एसडीएम गिर्वा अवुला साईकृष्ण, तहसीलदार श्याम सिंह चारण, जल संसाधन विभाग के एक्सईएन किशन मीणा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने बताया कि प्राथमिक सर्वे में कैचमेंट एरिया के कुछ खेतों में पानी भरा है, 60-70 बीघा जमीन डूब क्षेत्र में है जिसका नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

उदयपुर नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना और यूडीए आयुक्त राहुल जैन शहरी क्षेत्र में जायजा लेते हुए।

उदयपुर नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना और यूडीए आयुक्त राहुल जैन शहरी क्षेत्र में जायजा लेते हुए।

आलू फैक्ट्री, करजाली कॉम्प्लेक्स पहुंचे अधिकारी

  • इधर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना और उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन के साथ शहर में आयड़ नदी के जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां तुरंत सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए।
  • ये अधिकारी पुला स्थित आलू फैक्ट्री, करजाली कॉम्प्लेक्स पहुंचे जहां पर जल भराव होने के पश्चात कुछ स्थानों पर जमी गंदगी के कारण क्षेत्रवासी अपने घरों से बाहर बहुत कठिनाई से निकल पा रहे थे।
  • फायर वाहनों के माध्यम से गलियों में जमे कीचड़ को साफ करवाया। जमे हुए कीचड़ की सफाई हेतु निगम की बॉबकेट मशीन से कीचड़ को ट्रैक्टर में भरकर हटवाया गया।
  • आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि आयड़ नदी के किनारे बसी सभी कॉलोनियों में मच्छर जनित बीमारी नहीं हो इसके लिए फॉगिंग का कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा। कॉलोनी में कहीं पानी एकत्रित नहीं रहे इस हेतु स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को निर्देश दिए हैं।
  • आयड नदी के जल भराव के कारण अशोक नगर मोक्ष धाम एवं आयड श्मशान पर गंदगी पसर गई थी। निगम सफाई कर्मचारियों द्वारा 2 दिन तक कार्य कर व्यवस्थित रूप से सफाई की। इस दौरान निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी, यूडीए अधिशाषी अभियंता नीरज माथुर, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली आदि उपस्थित रहे।

नवरत्न में पुलिया पर यातायात बहाल किया अतिवृष्टि के चलते आयड़ का जलस्तर अचानक बढ़ जाने शहर के नवरत्न कॉम्पलेक्स में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की मरम्मत करते हुए यातायात बहाल कर दिया गया है। उदयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि आयड़ के तेज बहाव के चलते यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पूरे साइफन क्षेत्र के रहवासी प्रभावित हुए थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading