![]()
उदयपुर के मेडिकल ऑफिसर की जयपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह ट्रेन के नीचे से दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी ने मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों काे सौंप दिया गया हैं।
थानाधिकारी जीाआरपी अरूण चौधरी ने बताया कि हादसे में अनिल भारद्वाज (55) निवासी उदयपुर की जयपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से माैत हाे गई। वे उदयपुर के कल्पना नर्सिंग होम अस्पताल के डायरेक्टर थे। भारद्वाज उदयपुर से खजुराहो एक्सप्रेस में जयपुर आए थे। ट्रेन के जयपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सुबह करीब 5.30 बजे उनकी नींद नहीं खुली।
इसी दाैरान ट्रेन रवाना हाे गई। वे जल्दबाजी में सामान लेकर चलती हुई ट्रेन से नीचे उतर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल कर प्लेटफार्म के नीचे चला गया। माैके पर उनके पर्स में मिले दस्तावेजों व मोबाइल से पहचान कर परिजनों काे घटना की सूचना दी गई। एएसआई जगदीश मीणा ने एसएमएस अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों काे सौंप दिया। उनके पर्स में 60 हजार रुपए, सोने के आईटम,आईफोन मिले थे जिनको परिजनों काे सुरक्षित लौटा दिया गया हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments