![]()
चोमूं पुलिया स्थित महाराव शेखा सर्किल पर जय राजपूताना संघ द्वारा दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विजयदशमी और महाराव शेखा की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जयपुर के चोमूं पुलिया स्थित महाराव शेखा सर्किल पर जय राजपूताना संघ द्वारा दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संघ के संस्थापक भंवर सिंह रेटा ने महाराव शेखा को नारी अस्मिता का रक्षक, गोरक्षा का प्रतीक और सामाजिक सद्भाव का जनक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।
संघ ने संकल्प लिया कि यदि सरकार प्रतिमा स्थापित करने में देरी करती है, तो जय राजपूताना संघ स्वयं जन-जागरण अभियान चलाएगा। इसके माध्यम से महाराव शेखा सर्किल पर अश्वारूढ़ प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित राजपूत विकास मंच की ओर से बजरंग सिंह ने कहा कि दीपदान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महाराव शेखा की स्मृति को हमेशा जीवित रखा जाएगा। उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments