![]()
नागौर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कामयाबी हासिल की है। ऑपरेशन नीलकंठ के 2 महीने पूरे होने पर नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रेस कांफ्रेस करके अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, 3 जिलों में नशे के व्यापार
नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि नागौर जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए गत 5 अगस्त से ऑपरेशन नीलकंठ की शुरूआत की गई थी। इस दौरान पुलिस ने 25 मुकदमे दर्ज कर 31 आराेपियों की गिरफ्तारी की। अभियान से पहले दर्ज हुए मुकदमों के 18 वांटेड अपराधियों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान बरामद हुए अवैध नशीले पदार्थों की कुल कीमत 3 करोड़ 25 लाख 69 हजार 370 रूपए है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि अवैध नशे के व्यापार से कमाई हुई अपराधियों की संपत्ति पर कार्रवाई का प्रोसेस भी चल रहा है। ऑपरेशन नीलकंठ के दौरान पुलिस ने सामूहिक कार्रवाई करके 1869.55 किलो डोडापोस्त, 7.19 किलो अफीम, 12.92 ग्राम एमडीएमए, 37.41 ग्राम स्मैक और 199 ग्राम गांजा बरामद किया। इन कार्रवाई हैडक्वार्टर एएसपी सुमित कुमार के निर्देशन में सभी सर्किल डीएसपी, सभी थानाधिकारी, डीएसटी और क्यूआरटी के पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसपी ने बीती रात हुई एक कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने गाेगानाडा के पास बाराणी में कार्रवाई करते हुए एक घर में स्टील की केतलियों में रखी अफीम बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाराणी निवासी आरोपी गोविंद राम 3 जिलों में नशे के व्यापार से जुड़े मुकदमों में वांटेड है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 24 मिलीग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम 7 किलो 24 मिलीग्राम की कीमत 35 लाख रूपए है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments