![]()
पूर्व केंद्रिय मंत्री व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हस्ताक्षर अभियान में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए।
अलवर के मालवीय नगर में वोट चोर गद्दी छोड़ के हस्ताक्षर अभियान में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे। जितेंद्र सिंह ने कहा- देशभर में भाजपा वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है। कर्नाटक, बंगाल और असम में मृत लोगों
रामगढ़ और तिजारा में वोट चोरी हुए जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि अलवर के रामगढ़ उपचुनाव में हरियाणा से लोगों को बुलाकर फर्जी वोट डलवाए गए और तिजारा धारूहेडा से फर्जी वोटर बुलाकर लोकल वोट कटवाए गए। कांग्रेस अब हर बूथ पर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और अलवर में बड़ा खुलासा करेगी।
खैरथल का नाम बदलकर मुख्यालय बदलना चाहती सरकार
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार खैरथल का नाम बदलने और जिला मुख्यालयों में फेरबदल की कोशिश कर रही है। इसको लेकर स्थानीय जनता लगातार प्रदर्शन कर रही है। जिसको लेकर शुक्रवार को खैरथल जनसभा होगी जिसमें में पूर्व सीएम अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत जिले के नेता मौजूद रहेंगे,जूली ने कहा- खैरथल का नाम न बदला जाए और यहां ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए भर्तृहरि कॉरिडोर बनाया जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments