डीडवाना में व्यापारी की हत्या के बाद दिया जा रहा धरना मांगों पर सहमति के बाद समाप्त कर दिया गया है।
कुचामन में व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद चल रहा धरना और तनाव का दौर बुधवार शाम को समाप्त हो गया। कुचामन सीओ, सीआई को सस्पेंड करने और कुचामन पुलिस थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर करने पर सहमति बनी। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं, दूसरी और पूर्व में हुए धमकी प्रकरण के आरोपियों की संपत्ति पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम को उनके परिजनों ने रोकने का प्रयास किया। इस वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर अंदर प्रवेश किया।

मांगों पर सहमति बनने के बाद कुचामन थाने के चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया।
हत्याकांड के विरोध में कुचामन शहर बुधवार को दूसरे दिन भी पूरी तरह बंद रहा। परिजन और सर्व समाज के लोग लगातार दूसरे दिन भी कुचामन पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे थे। धरने में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर गैसावत, पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, विधायक रामनिवास गावड़िया, मुकेश भाकर, भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवा, भूराराम शेषमां ने पूरे दिन धरने में मोर्चा संभाले रखा।
परिजनों ने रखी ये मांग, कलेक्टर-एसपी ने जताई सहमति
1. कुचामन सीओ और सीआई को सस्पेंड करने और पुलिस थाना कुचामन के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर करने।
2. फिरौती मामले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी आरोपियों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने। 3. मृतक रमेश रुलानियां के परिवार को तत्काल सुरक्षा देने। 4.हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने। 5.विदेश से फिरौती, रंगदारी और अपराध का नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों को उन देशों की सरकार और इंटरपोल के जरिए गिरफ्तार कर भारत लाने की मांग भारत सरकार तक पहुंचाने और एडीजी क्राइम, एटीएस एसओजी राज्य सरकार के जरिए केंद्र सरकार को लेटर लिखने।
प्रशासन की तरफ से कुचामन एडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने धरना स्थल पर पहुंचकर परिजनों की ये सभी मांगे धरने पर मौजूद हजारों लोगों को सुनाई। इसके बाद जिला कलेक्टर और एसपी ने मौके पर आकर इन सभी मांगों पर सहमति जताई।
सफीक के रेस्टोरेंट को सीज करने पहुंचा प्रशासन, पुलिस ने बल प्रयोग किया
शहर में नवंबर माह में पांच व्यापारियों से फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार हुए सफीक खान की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने की मांग के मामले में प्रशासन बुधवार शाम पूरे जाब्ते के साथ डीडवाना रोड स्थित प्रेरणा टावर पहुंचा। इस दौरान सफीक के परिजनों ने कहा कि मंगलवार रात्रि नोटिस चस्पा किया गया है और उसमें 7 दिन में अवैध सामान हटाने की बात कही गई थी। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन प्रेरणा टावर में घुसा और इस बीच परिजनों ने विरोध जताया और प्रशासन को अंदर नहीं घुसने दिया तो प्रशासन ने हल्का बल प्रयोग किया और चौथे फ्लोर पर स्थित रेस्टोरेंट में पहुंचे और नगर परिषद की टीम ने काफी सामान जब्त किया। इसके बाद एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार कैलाश ने रेस्टोरेंट को सीज करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई करने गई टीम के विरोध की 3 फोटो…

पुलिस-प्रशासन की टीम कार्रवाई करने पहुंचे तो आरोपी के परिजन रास्ता रोकने रोड पर बैठ गए।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस-प्रशासन ने परिजनों को हटाकर अंदर प्रवेश किया और कार्रवाई की।
जानिए पूरा मामला
कुचामन सिटी में मंगलवार सुबह कारोबारी रमेश रुलानिया की जिम के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ घंटे बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथी वीरेंद्र चारण ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। चारण ने लिखा था कि रुलानिया ने ‘हमारे फोन पर अपमानजनक बातें की थीं और कहा था कि वह 100 रुपए भी नहीं देगा, इसलिए हमने उसे सज़ा दी’। इस पोस्ट के बाद पुलिस ने फिरौती के एंगल से जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक ने हत्या में शामिल अज्ञात आरोपियों पर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की है।
संबंधित ये खबरें भी पढ़ें …
राजस्थान में बाइक शोरूम-होटल के मालिक की गोली मारकर हत्या:जिम में हमला, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाली गैंग ने दी थी धमकी

जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी में हुई हत्या के बाद दहशत फैल गई है। बिजनेसमैन रमेश रुलानिया को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार सुबह 5.40 बसे स्टेशन रोड इलाके की है। (पूरी खबर पढ़ें)
बिजनेसमैन बोला था-फिरौती के नाम पर 100 रुपए नहीं दूंगा’:इसलिए की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी, लिखा-हम किसी को नहीं भूलते

राजस्थान के कुचामन में बिजनेसमैन की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। हत्या के कुछ देर बाद रोहित गोदारा के गुर्गे वीरेंद्र चारण सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा- रमेश रुलानिया ने वीडियो जारी कर कहा था कि 100 रुपए का नोट भी नहीं दूंगा। हम किसी को नहीं भूलते, सबकी बारी आने वाली है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments