सवाई माधोपुर के खाटू श्याम मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप देते लोग।
सवाई माधोपुर में जन्माष्टमी का त्योहार की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। यहां खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस दौरान यहां फूल बंगला झांकी भी सजाई जाएगी। खाटू श्याम महिला मंडल की ओर जन्माष्टमी पर
मंदिर ट्रस्ट के गणेश अग्रवाल ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव पर खाटू श्याम मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यहां भक्तगण मंगला दर्शन के दौरान फूल बंगला झांकी के दर्शन कर सकेगे। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को भी विशेष फूलों से सजाया जाएगा। जिसके बाद शाम को श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। यहां शाम सात बजे से भगवान श्रीकृष्ण की सजीव झांकी और रास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर में इस दौरान देर रात तक भजन कीर्तन किए जाएंगे। जिसके बाद रात 12 बजे महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद प्रसादी वितरण की जाएगी।

जन्माष्टमी पर श्याम बाबा को ढाई किलो चांदी का हार चढ़ाया जाएगा।
अग्रवाल ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर महिला मंडल की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर ढाई किलो चांदी से निर्मित हार बाबा को अर्पित किया जाएगा।
होटल हिल व्यू में इस्कॉन मनाएगा जन्माष्टमी महोत्सव
इसी तरह इस्कॉन की ओर से रणथम्भौर रोड स्थित होटल हिल व्यू में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें 7.00-7.30 बजे तक भजन एवं कीर्तन किए जाएगे।7:30-8.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं 8:30 बजे भगवान का महाअभिषेक किया जाएगा। इसी तरह 10.00 बजे भगवान श्रृंगार कर छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। जिसके बाद 11.00 बजे महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments