उदयपुर-डबोक हाइवे पर शास्वत धाम कट के वहां हादसे के बाद जमा हुई भीड़ और मौके पर पहुंची पुलिस
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बहन से मिलने आई थी और वापस अपने घर के लिए निकली थी और बस का की इंतजार कर रही थी।
हादसा डबोक से उदयपुर के बीच शास्वत धाम कट के वहां आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। सूचना मिलने पर डबोक पुलिस मौके पर पहुंची।
डबोक थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि उदयपुर जाने के लिए कट के वहां उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के मनोहरपुरा निवासी देवली बाई पत्नी नारायण लाल गमेती (57) कट की तरफ जा रही थी।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान डबोक से उदयपुर की तरफ जा रही एक बस ने उसे चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे के दौरान हाइवे पर यातायात रोका और वाहनों को सर्विस लाइन पर डायर्वट किया
उन्होंने बताया कि महिला उदयपुर के मनोहरपुरा से आज सुबह साढ़े सात बजे निकली और अपनी बहन से मिलने के लिए यहां तुलसीदास जी की सराय आई थी। मिलने के बाद वापस जाने के लिए वह शास्वत धाम कट पर पहुंची।
हादसे के दौरान हाइवे पर कुछ समय के लिए यातायात को रोका गया और वाहनों को सर्विस लाइन पर डायर्वट किया गया। डबोक थाने की एएसआई सुनीता ने महिला के शव का यहां डबोक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments