![]()
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। जिले के 105 प्रमुख स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विहिप प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शाह के अनुसार कार्यक्रमों में भजन संध्या और प्रभात फेरी होगी। हवन-पूजन, गौ-सेवा और सत्संग का आयोजन किया जाएगा। वाचन प्रतियोगिता और युवाओं के लिए प्रेरणात्मक संगोष्ठियां भी होंगी। सामाजिक समरसता और राष्ट्र जागरण के लिए रैलियां और बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विहिप जिला मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया-संगठन की स्थापना 1964 में हुई थी। इसका उद्देश्य हिन्दू समाज का संगठन, सेवा और संस्कारों का संवर्धन था। पिछले 60 वर्षों में संगठन ने शिक्षा, सेवा, गौ-रक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण में कार्य किए हैं।
कार्यक्रम अमलावद, कुलथाना, बड़ोंदिया, धनेरी समेत कई स्थानों पर आयोजित हो चुके हैं। जिलाध्यक्ष पुष्कर पाटीदार, उपाध्यक्ष जगदीश मीणा और अन्य पदाधिकारी इन आयोजनों में सक्रिय हैं। संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं, संत-महात्माओं और नागरिकों से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments