रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में ‘प्रतिभा 2025’ इंटर स्कूल कांटेस्ट का सफल आयोजन किया गया।
रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में ‘प्रतिभा 2025’ इंटर स्कूल कांटेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर के 28 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी.एस. रावत द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को उजागर करे। ‘प्रतिभा’ जैसा मंच बच्चों को स्वयं को व्यक्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में द केंब्रिज और वारेन अकादमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जानकी देवी पब्लिक स्कूल और रुक्मिणी बिरला मॉडर्न हाई स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। केंब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल और मालवीय कॉन्वेंट स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर डांस कांटेस्ट में जयश्री पेरीवाल ग्लोबल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वारेन एकेडमी द्वितीय और वी.एस.पी.के. स्कूल प्रताप नगर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर डांस कांटेस्ट में जयश्री पेरीवाल ग्लोबल स्कूल ने प्रथम, वारेन एकेडमी ने द्वितीय और विमुक्ति गर्ल्स स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरली आर्ट प्रतियोगिता में केंब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल और केंब्रिज स्कूल महेश नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया। एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल और एम.पी.एस. इंटरनेशनल द्वितीय स्थान पर रहे। वी.एस.पी.के. इंटरनेशनल और माहेश्वरी पब्लिक स्कूल प्रताप नगर तृतीय स्थान पर रहे।

कालीघाट कॉन्टेस्ट में सैंड ड्यून्स एकेडमी और माहेश्वरी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जानकी देवी पब्लिक स्कूल और विमुक्ति गर्ल्स स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। ज्ञान विहार स्कूल और द कैम्ब्रिज स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
डायरेक्टर नरेंद्र सिंह रावत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ का विकास होता है।
प्रतियोगिता में वारली और कालिघाट पेंटिंग, पश्चिमी एवं बॉलीवुड-टॉलीवुड नृत्य, और फैंसी ड्रेस जैसे कार्यक्रम शामिल थे। निर्णायकों ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना की और छात्रों की रचनात्मक सोच को सराहा।
यहां देखें फोटोज







Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments