![]()
दौसा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया।
दौसा नगर परिषद दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया। मामला शहर के आगरा रोड पर पीजी कॉलेज के पास बने एक व्यावसायिक परिसर का है, जहां डॉक्टर द्वारा नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध करने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विरो
दरअसल, जिला मुख्यालय पर हुई तेज बारिश के चलते पीजी कॉलेज और वीर हनुमान मंदिर के बीच सड़क पर जलभराव की शिकायत पर नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो नाला अवरुद्ध होना पाया गया। जिसकी सफाई के लिए जेसीबी से नाले के चेंबर आदि की खुदाई की गई तो नाले के ऊपर कमर्शियल परिसर की सीढ़ियों का निर्माण होना पाया गया। जिन्हें तोड़ने की कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे चिकित्सा विभाग की ड्रग सप्लाई विंग के इंचार्ज डॉ. संदीप शारदा ने विरोध जताया।
जहां नगर परिषद के अधिकारियों और डॉक्टर के बीच कहासुनी के बाद तनातनी हो गई। नगर परिषद के आरआइ रामप्रकाश का आरोप है कि अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी डॉक्टर की तनातनी हो गई। जिसके बाद पुलिसकर्मी डॉ. संदीप शारदा को पकड़कर थाने ले गए।
मामले को लेकर कोतवाली इंचार्ज सुधीर उपाध्याय ने बताया कि विवाद की सूचना पर ड्यूटी जाप्ते ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की, लेकिन विवाद की स्तिथि पर डॉ. शारदा को थाने लेकर आए थे। रिपोर्ट मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments