महाराष्ट्र विधानसभा, नागपुर में आयोजित युवा संसद में राजस्थान के सीकर जिले के सत्येंद्र योगी ने अपने जोशीले और तथ्यपूर्ण भाषण से सबका दिल जीत लिया। सत्तारूढ़ दल के प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने विपक्ष पर तीखे तर्कों से प्रहार किया, जिससे सदन ‘योगी-यो
सत्येंद्र ने अपने भाषण में आक्रांताओं द्वारा नष्ट किए गए धार्मिक स्थलों के पुनर्स्थापन का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूजा स्थल अधिनियम 1991 में संशोधन की वकालत करते हुए कहा- यह सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि ऐतिहासिक सत्य और न्याय का सवाल है। इस संशोधन से हम आने वाली पीढ़ियों को सशक्त संदेश दे सकते हैं।

सत्येंद्र योगी ने सदन में विपक्ष पर तीखे प्रहार किए।
योगी के प्रखर वक्तव्य ने न केवल सत्तापक्ष, बल्कि पूरे सदन को मेज थपथपाने पर मजबूर कर दिया। विपक्ष उनके तर्कों का जवाब देने में असमर्थ रहा। सीकर के इस युवा ने अपनी बुद्धिमत्ता और वाकपटुता से साबित कर दिया कि वह भविष्य के बड़े नेता बन सकते हैं।
सत्येंद्र के भाषण के बाद सदन में मौजूद युवा प्रतिनिधियों और दर्शकों ने तालियों और ‘योगी-योगी’ के नारों से उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भी उनके भाषण की क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जहां लोग उनकी वाकपटुता और साहस की तारीफ कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments