☜ Click Here to Star Rating


जालोर से बिशनगढ़ रोड़ पर चलती कार में लगी आग।

जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना इलाके में मंगलवार देर रात करीब 8 बजे ज्वेलरी व्यापारी की चलती कार में आग लग गई। आग का गुबार उठता देख लोगों ने भागकर ड्राइवर को कार से निकाला और उसकी जान बचाई। आगजनी में कार में रखे 3 लाख 60 हजार रुपए जलकर राख हो गए।

.

थाने के हेड कॉन्स्टेबल नारायण लाल ने बताया कि बाड़मेर के मोकलसर निवासी ज्वेलरी व्यापारी श्रीराम पुत्र दयानंद सोनी अपने निजी काम से मंगलवार की शाम को मोकलसर से कार में सवार होकर जालोर के लिए रवाना हुआ। जालोर आते समय बिशनगढ़ थाना इलाके के वतन रिसोर्ट के पास पहुंचा ही था कि अचानक चलती कार में आग लग गई और आग तेज हो गई। कार में आग उठता देख आस पास मौजूद ग्रामीण व अन्य लोग दौड़कर पहुंचे कार ड्राइवर श्रीराम को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मौके पर पहुंची दमकल ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

1 घंटे के बाद पाया आग पर काबू मौके पर पहुंची दमकल ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग पुरी तरह जलकर राख हो गई थी। वही कार ड्राइवर ने बताया कि कार में उसके व्यापार के करीब 3.60 लाख रुपए रखे हुए थे, वह भी जल गए। बिशनगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल ने मौका रिपोर्ट बनाकर जांच शुरू की। हालांकि ड्राइवर ने सुबह तक थाने में कोई लिखित रिपोर्ट नहीं दी।

फोटोज के जरिए समझिए कार में आगजनी का पूरा हादसा…

जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना इलाके में मंगलवार देर रात करीब 8 बजे ज्वेलरी व्यापारी की चलती कार में आग लग गई।

जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना इलाके में मंगलवार देर रात करीब 8 बजे ज्वेलरी व्यापारी की चलती कार में आग लग गई।

कार में आग लगने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कार में आग लगने की घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची दमकल से आग पर पाया काबू।

सूचना पर पहुंची दमकल से आग पर पाया काबू।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading