☜ Click Here to Star Rating



जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष अजय सिंह राठौड़ ने 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय और गैर राजकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

झालावाड़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष अजय सिंह राठौड़ ने 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय और गैर राजकीय स्कूलों में अवक

.

यह निर्णय पिपलोदी क्षेत्र में स्कूल भवन के कक्षा कक्ष गिरने से हुए हादसे के मद्देनजर लिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि अवकाश केवल स्टूडेंट्स के लिए रहेगा। शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा।

इसी के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी जिले के सभी 1533 आंगनबाड़ी केंद्रों में इसी अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, सत्यनारायण नवरिया ने बताया कि इस अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को टेक होम राशन और पोषाहार घर-घर पहुंचाया जाएगा।

विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लाभार्थियों को नियमित रूप से आवश्यक पोषण सामग्री उनके घर पर उपलब्ध हो। सभी विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में घर-घर ट्रैकिंग करें। यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित न रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading