![]()
पुलिस गिरफ्त में शातिर वाहन चोर।
सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने 25 हजार रुपए के शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुंजीलाल (27) पुत्र बनवारी लाल मीणा निवासी खण्डीप थाना बजीरपुर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
25 हजार रुपए का इनाम था घोषित
कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि कोतवाली थाने पर 23 जनवरी को डॉ. दिलीप कुमार मीणा ने अपनी टाटा हैरियर कार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चोरी होने की रिपोर्ट दी थी। मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कार चुराने वाले शातिर चोर दिलीप उर्फ कुंजीलाल गुर्जर निवासी ब्रह्मवाद थाना सदर गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया था। जिससे चोरी के बारे में तफ्तीश की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कुंजीलाल मीणा निवासी खण्डीप के साथ मिलकर कार चोरी की है। इस पर आरोपी कुंजीलाल मीणा निवासी खण्डीप की तलाश शुरू की गई। कुंजीलाल बेहद शातिर चोर होने की वजह से बार बार पुलिस को चकमा देता रहा। आरोपी कुंजीलाल की गिरफ्तारी पर सवाई माधोपुर एसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम जारी किया गया था। अब एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान शातिर चोर कुंजीलाल मीणा की तलाश के लिए एक विशेष टीम रवाना की गई। टीम ने शातिर वाहन चोर कुंजीलाल मीणा को तलाश कर गिरफ्तार किया है। पुलिस पूर्व में चुराई गई टाटा हेरियर कार को पूर्व जब्त कर चुकी है।
लॉक सिस्टम निष्क्रिय कर चुराते थे कार
पुलिस पूछताछ में आरोपी कुंजीलाल ने बताया कि हम डिवाइस ट्रूल बाक्स की मदद से कार के लॉक सिस्टम को निष्क्रिय कर कार चोरी करते थे। फिलहाल आरोपी से अन्य चोरी की वारदातो के संबंध में तफ्तीश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments