![]()
धन्नूकापुरा के पास चरने गई करीब 35 भैंसें पार्वती नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गईं।
धौलपुर के पार्वती बांध में पानी की अधिक आवक के कारण बांध के आठ गेट खोले गए। इसी दौरान धन्नूकापुरा के पास चरने गई करीब 35 भैंसें पार्वती नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गईं।
नादनपुर थाना क्षेत्र के मटियावास गांव के महावीर और लाखन सिंह पुत्र निहाल सिंह, वकील और कम्पोटर पुत्र महावीर और नेमी पुत्र साहब सिंह की भैंसें सुबह चरने के लिए गई थीं। धन्नूकापुरा के पास पार्वती नदी को पार करते समय वे पानी के तेज बहाव में फंस गईं।
इनमें से सात-आठ भैंसें नदी से सुरक्षित बाहर निकल आईं। बाकी भैंसें तेज बहाव में बह गईं। दोपहर साढ़े 3 बजे तक चार भैंसें बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर भूतेश्वर की पुलिया के पास मृत अवस्था में मिलीं। भूतेश्वर की पुलिया पर पटवारी शैलेंद्र सिंह, पीड़ित किसान और गांव वाले निगरानी कर रहे हैं। अन्य भैंसों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments