बालोतरा | कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा खेल संस्थान की ओर से गोवंश को रेडियम बेल्ट बांधे जा रहे हैं। कृष्णा खेल संस्थान कोषाध्यक्ष सुजीत जीरावला ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे की पहल से खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता के नेतृत्व में स
आनंद मेहता ने बताया कि इस मुहीम को एक अभियान बनाकर लागू किया जाएगा इसमें सभी सदस्यों सहित रोटरी क्लब व आमजन ने भी अपना सहयोग किया है। इससे गांव गांव जाकर गोवंश को रेडियम बेल्ट बांधे जाएंगे। राजेंद्र माली बिठूजा ने कहा कि बिठूजा ग्राम, जानियाना, सराणा सहित कई गांवों में ग्रामीणों के साथ सैकड़ों की संख्या में रेडियम बेल्ट लगाए गए हैं।
धर्मेंद्र दवे ने कहा कि इस सीजन में किट पतंगे व मच्छर की अधिकता होने व उनसे बचने के लिए गोवंश बीच रास्ते में बैठे रहते हैं, जिससे राहगीर व गोवंश दोनों की जान को खतरा बना रहता है। रेडियम बेल्ट से सड़क के बीच बैठे गोवंश का पहले से ही पता चल जाता है। इस अभियान को बालोतरा शहर की प्रमुख सड़कों सहित गांव गांव में चलाया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments