![]()
राजसमंद में कलेक्टर व एसपी रामदेवरा यात्रा मार्गो का निरीक्षण करते हुए।
राजसमंद जिले से रामदेवरा जाने वाले मार्गो का आज कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा एवं एसपी ममता गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। रामदेवरा जाने वाले पैदल व यात्री वाहनों की सुरक्षा व व्यवस्थित आवाजाही को लेकर संयुक्त रूप चर्चा की व दुर्घटना संभावित स्थल
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्गों की साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, पेयजल, यातायात नियंत्रण से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की। कलक्टर हसीजा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए कि रामदेवरा यात्रा के दौरान
यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। जिले से हजारों की संख्या में रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालु यहां से गुजरते हैं। ऐसे में देसूरी की नाल में हादसे की आशंका रहती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments