ग्रामीणों को देखकर गुर्राता लेपर्ड
भीलवाड़ा में एक लेपर्ड कुएं में गिर गया। लेपर्ड के कुएं में गिरने की सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना के कुछ देर बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब 1 से 2 घंटे की मशक्कत के बा

कुए की दीवार पर बैठा लेपर्ड
मामला रायपुर थाना क्षेत्र के पालरा गांव का है, यहां गुरुवार दोपहर ग्रामीणों को एक लेपर्ड के पानी से भरे कुएं में में गिरने की सूचना मिली। गनीमत यह रही कि लेपर्ड पानी में डूबा नहीं और कुएं अंदर बनी दीवार पर बैठा रहा।

लेपर्ड को पकड़ने के लिए कुए में नेट डाली गई
वन विभाग के अधिकारियों को लेपर्ड के कुएं में गिरने की सूचना दी गई। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड का रेस्क्यू किया गया और उसे सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। वन विभाग की टीम ने इस लेपर्ड को फिर से जंगलों में छुड़वाया।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments