![]()
5 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, गौ तस्कर दौसा के मानपुर में होमगार्ड की हत्या का भी आरोप।
डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने एक 5 हजार के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गौ तस्कर पर दौसा के मानपुर में होमगार्ड की हत्या का भी आरोप है। आरोपी अग्रिम जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। आरोपी पर गौ तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस पिछले कई दिनों
पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कल देर शाम मुखबिर की सूचना पर धीमरी और घाटमिका रोड़ पर नहर के पास जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था। आरोपी से तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी साहुन निवासी नीमली का बास ग्राम धोलेट थाना पहाड़ी एक कुख्यात गौ तस्कर है।
आरोपी पर दौसा के मानपुर में एक होमगार्ड के जवान की हत्या का भी आरोप है। आरोपी होमगार्ड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। वह अग्रिम जमानत पर जेल से बाहर था। 25 अक्टूबर को सिकराय कस्बे में विधानसभा चुनावों के दौरान नाकाबंदी चल रही थी। रात में एक काले रंग को संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। आरोपी कार को सिकराय की तरफ भगा कर ले गए। जिस पर नाकाबंदी कर कार को रुकवाने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी होमगार्ड संतोष को टक्कर मारते हुए फरार हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments