![]()
बांदीकुई क्षेत्र के लोगों को एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
दिल्ली-मुम्बई और बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए अब दौसा जिले में एक और कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए बांदीकुई क्षेत्र के द्वारापुरा गांव में रैम्प्स का निर्माण होगा, इससे क्षेत्र के लोगों को दिल्ली-मुम्बई और बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेसवे पर उता
सांसद ने बताया कि बांदीकुई को अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मंजूरी मिल गई है। इसकी मांग को लेकर जून 2024 से लगातार पत्राचार किया और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर यह मांग रखी थी। उन्होंने द्वारापुरा पर इंटरचेंज की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों को आश्वस्त किया था, जो अब पूरा होने जा रहा है।
एनएचएआइ के प्रस्ताव के अनुसार, द्वारापुरा विकल्प को प्राथमिकता दी गई है, जिसके अंतर्गत राज्य सड़क पर स्थित एक मौजूदा वीयूपी पर रैम्प्स का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 16.5 करोड़ की लागत अनुमानित है। यह राशि केंद्रीय सड़क निधि एवं मौजूदा अनुबंध की शेष राशि से वहन की जाएगी।
इस स्वीकृति से न केवल बांदीकुई को तेज़ और सुगम आवागमन मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी फायदा लाभ होगा। सांसद मुरारी लाल मीना ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments