![]()
अत्यधिक जल प्रवाह से जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के चाकन बांध जल आपूर्ति संयंत्र को बिजली प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण बिजली टावर बह गया।
बूंदी के इन्द्रगढ़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण गुढ़ा बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। अत्यधिक जल प्रवाह से जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के चाकन बांध जल आपूर्ति संयंत्र को बिजली प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण बिजली टावर बह गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने 31 जुलाई की शाम को तुरंत जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने जेवीवीएनएल की टीम को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के सख्त निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए जेवीवीएनएल बूंदी की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। इन्द्रगढ़ सब-डिवीजन के इंजीनियरों, फीडर इंचार्ज और फर्स्ट रिस्पोंस टीम ने मिलकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया। नदी में लगातार पानी के बहाव और दुर्गम स्थान के कारण मरम्मत का काम बेहद मुश्किल था, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और काम जारी रखा।
घंटों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बाद जेवीवीएनएल की टीम ने 31 जुलाई को शाम 4 बजे तक क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को सफलतापूर्वक ठीक कर दिया। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही पीएचईडी के चाकन बांध फीडर की आपूर्ति चालू हो गई। इससे 47 गांवों में पेयजल आपूर्ति फिर से शुरू हो सकी। इस तुरंत और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments