सीकर के नेछवा थाना इलाके में जमीनी विवाद के चलते एक 50 साल का अधेड़ पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस टीम,पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने समझाइश करके करीब 4 घंटे बाद उसे नीचे उतारा।

शाम को परिजनों से समझाइश करते लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार फारूक अली।
मामला नेछवा थाना इलाके के बठोठ गांव का है। 50 साल का अधेड़ रामवतार बांगरवा पुत्र रतनलाल बांगरवा आज सुबह 10 बजे गांव के नजदीक गोगामेड़ी के पास पानी की टंकी पर चढ़ गया। दोपहर ढाई बजे के करीब प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना मिली।
ऐसे में लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार फारूक अली और नेछवा थानाधिकारी रामकिशन यादव मौके पर पहुंचे। इन्होंने करीब 3 से 4 घंटे तक समझाइश की। ऐसे में 7 बजे के करीब रामवतार को नीचे उतार लिया गया। अधेड़ के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने टंकी के पास में जाल बिछाया। जिससे कोई हादसा न हो सके।

समझाइश होने के बाद रामवतार खुद ही नीचे उतरा। प्रशासन ने परिवार को कहा कि कोर्ट पर विश्वास रखें।
दरअसल रामवतार का अपनी चचेरी बहन के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। जिसका मामला वर्तमान में कोर्ट में चल रहा है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि न्यायालय पर विश्वास रखें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments