खाली खाट पर गिरा पट्टियों का मलबा इसलिए संजय बाल-बाल बच गया।
भरतपुर और डीग जिले में देर रात जमकर बारिश हुई। डीग जिले के कुम्हेर इलाके में सिकरोरी गांव में तीन मकानों पर बिजली गिर गई। घटना मकानों की पट्टियां टूट गई। जिससे एक महिला के दोनों पैर टूट गए। वहीं दो युवकों के मामूली चोटें आई हैं। बिजली की आवाज से घरों
पट्टियां गिरने से महिला के पैर टूटे
मनोज सरपंच निवासी सिकरोरी ने बताया कि गांव के कुंज बिहार, बलदेव, देवकी नंदन के घरों पर गिरी। इस दौरान कुंजबिहारी की पत्नी तारा (46) और बेटा रोहित (17) अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। आकाशीय बिजली गिरने के कारण छतों की पट्टियां टूट गई और नीचे आ गिरी। तारा के पैरों पर पट्टियां गिर गई। तारा के पैर टूट गए हैं। उसका इलाज जारी है। रोहित के मामूली चोट आई है।

छत का मलबा गिरने से पंखों को भी नुकसान पहुंचा।
खाली खाट पर गिरा मलबा
बलदेव (42) के घर में उसका बेटा संजय (22) छत पर अट्टे पर सो रहा था। अट्टा के अंदर दो खाट बिछी हुई थी। जो खाट खाली थी। उस पर मलबा गिरा। इसलिए संजय के मामूली चोट आई है। देवकी नंदन के घर में किसी के चोट नहीं आई। हालांकि देवकी नंदन के घर में काफी नुकसान हुआ है। घर में लगे बिजली के तार जल गए।
लोग ऐसा लगा जैसे बम फटा हो
तीनों मकान मालिक का कहना है कि बिजली की आवाज इतनी तेज थी की आसपास के घरों में चीख पुकार मच गई। ऐसा लगा जैसे कोई बम फटा हो। लोग घरों से निकलकर भागने लगे। बिजली की आवाज से पीड़ितों के परिवार के लोगों को सुनने में काफी परेशानी हो रही है।

देर रात हुई बारिश के बाद भरतपुर शहर का मौसम हुआ सुहावना।
बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
बारिश के बाद डीग और भरतपुर जिले का मौसम सुहावना हो गया। हालांकि अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी दी हुई है। सड़कें रात की बारिश के बाद गीली पड़ी हैं। जिससे आने जाने वाहनों का रपटने का डर लगा हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments