![]()
मुहाना इलाके में परिचित युवक ने युवती से रेप किया।
जयपुर में एक परिचित युवक के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने उसको डराया-धमकाया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। मुहाना थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने बताया- सांगानेर की रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। परिचय होने पर अक्सर बातचीत के साथ मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि मिलने के बहाने आने पर अकेला पाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल में आरोपी ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित युवती ने मुहाना थाने में शिकायत दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments