☜ Click Here to Star Rating


भाटी का समदड़ी में रात 1 बजे हुआ जोरदार स्वागत।

बाड़मेर जिले के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी बालोतरा जिले के समदड़ी दौरे पर रहे है। भाटी रात को करीब 1 बजे गण समदड़ी पहुंचे। इस दौरान वहां की जनता ने स्वागत किया। भाटी ने अपनी स्पीच में कहा कि बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में मल्टीनेशनल कंपनियां तमाम पेड़ो

.

दरअसल, समदड़ी कस्बे में रविवार की रात राधा कृष्णा ग्रुप द्वारा बाबा गणपति के नाम से एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन बिजली घर के पास हुआ, जहां क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। देर रात तक भक्ति गीतों की गूंज समदड़ी में सुनाई देती रही। रात करीब 1 बजे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी उनके बीच में पहुंचे। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने स्पीच में कहा- रात को एक बजे आपका जोश और उत्साह देखकर जयपुर और दिल्ली वालों की नींद उड़ा दी है।

भाटी ने समदड़ी में किक्रेट प्रतियोगिता पोस्टर का किया विमोचन।

भाटी ने समदड़ी में किक्रेट प्रतियोगिता पोस्टर का किया विमोचन।

भाटी ने एक सितंबर से विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। पश्चिमी राजस्थान पूरे में खास कर बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिले की बड़ी समस्या है। बहुत दिनों से देख भी रहे है। जहां-जहां भी मल्टीनेशनल कंपनियां आई है। वहां पर तमाम पेड़ों और खेजड़ियों को पूरे तरीके से साफ कर दिया है। खेजड़ी बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ एक विश्नोई समाज की नहीं है। बल्कि अपनी 36 कौम की है। उस ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को लाने के लिए इस बार पूरी मजबूती से सदन में उतरने जा रहे है।

विधायक ने कहा- विधानसभा में मजबूती ट्री प्रोटेक्शन एक्ट के लिए करेंगे पैरवी।

विधायक ने कहा- विधानसभा में मजबूती ट्री प्रोटेक्शन एक्ट के लिए करेंगे पैरवी।

भाटी ने सामने बैठी जनता से पूछा कि इस लड़ाई को मजबूत करने के लिए आप सभी तैयार हो। यह आवाज आपकी होनी चाहिए। आप और हम लोग चाहते है कि बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के साथ पश्चिमी राजस्थान हमेशा मजबूत रहा और हर तरीके से मजबूत रहा है। पर्यावरण को बचा सके और संरक्षित रख सकें।

भाटी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ एक पेड़ मां के नाम चल रहा है। दूसरी तरफ 100-100 पेड़ कंपनियों के नाम पर कट रहे है। उसके लिए यह ट्री प्रोटेक्शन एक्ट बहुत ही जरूरी है। यह आदमी से जुड़ा हुआ विषय है। यह न तो जाति है और न ही धर्म है। ऑक्सीजन तो सभी को चाहिए। उसके लिए पहल हम सबको बड़ी करनी पड़ेगी। इस पूरे क्षेत्र में विकास के नाम पर विनाश की बड़ी सौगात आ रही है। इसमें अगर किसी के साथ गलत हो रहा है तो मैं आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं।

इनपुट : महावीर सैन



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading