![]()
राखी मनाने घर जा रहे एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। युवक जयपुर में काम किया करता था जो कि अपने घर मध्य प्रदेश सागर जा रहा था। केशोरायपाटन स्टेशन से पहले हुआ हादसा रेलवे पुलिस ने युवक के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चेरी में शिफ्ट करवा कर आज
मृतक के भाई अमित ने बताया कि अंकित जयपुर में मकान की छत में आरसीसी का काम करता था। राखी के लिए मध्य प्रदेश सागर आ रहा था। इसी दौरान ट्रेन से गिर गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के द्वारा आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
हेड कांस्टेबल कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि 8 अगस्त को स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोचरी में शिफ्ट करवाया। मृतक के शव की पहचान अंकित अहेरवाल (21) के रूप में हुई जो की जयपुर से सागर अपने घर राखी मनाने जा रहा था। इसके परिजनों को सूचना की वह सभी आज कोटा पहुंचे हैं। परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments