![]()
जयपुर| क्रीड़ा भारती द्वारा खेलों से संबंधित विषयों पर देशभर में 100 स्थानों पर विविध खेल विषयों को लेकर आयोजित होने वाली संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “खेल सृष्टि में भारतीय दृष्टि” रहा।
क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक मेघसिंह चौहान ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया खेल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान एवं खेल क्षेत्र के भारतीय विचार के लिए क्रीड़ा भारती कार्य करती हैं। इसी संदर्भ में देशभर में आयोजित होने वाली सभी 100 गोष्ठियां इसी मूल विषय पर आधारित रहेंगी। इनमें से 7 अन्य गोष्ठियां राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित होंगी। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि उद्योग एवं खेल, युवा एवं कौशल विकास के राज्यमंत्री केके विश्नोई, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रीड़ा भारती गोपाल सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments