![]()
पुलिस ने जोधपुर जेल से तीन आरोपियों को गिरफ्तारी किया
भीलवाड़ा में अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों के की घर पकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं:इसी के तहत गुलाबपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गुलाबपुरा थाना प्रभारी हनुमान सिंह ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में लगातार कार्रवाईयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत गुलाबपुरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस के एक मामले में फरार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है ।
प्रोडक्शन वारंट के जरिए जोधपुर जेल से गिरफ्तार किया
पुलिस ने रायला थाने में 2014 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में प्रोडक्शन वारंट के जरिए छोटू (19)पिता श्रवण राम बिश्नोई थाना लूणी जोधपुर , हेमंत पिता भेरूलाल बैरागी निवासी नीमच मध्य प्रदेश और सुनील कुमार पिता तुलसीराम धाकड़ निवासी चित्तौड़गढ़ को सेंट्रल जेल जोधपुर से गिरफ्तार किया। इन तीनों से डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।
ये थे टीम में शामिल
आरोपी को पकड़ने गई टीम में गुलाबपुरा थाना प्रभारी हनुमान सिंह कांस्टेबल रमेश और सुभाष शामिल रहे ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments