![]()
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिया।
जोधपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से चल रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता चैलेंज कप का फाइनल मुकाबला रविवार की रात एम्स जोधपुर के बास्केटबॉल ग्राउंड में खेला गया। जिसमें इंडियन बैंक ने यंग ओरियन को 74- 72 से हराकर खिताब जीता। दोनों टीमों के बीच करीबी मुकाबला
प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए उन्होंने विजेताओं और बेस्ट प्लेयर को पुरस्कार वितरण किया। जोधपुर में पहली बार एसोसिएशन की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बता दे कि प्रतियोगिता में देश की आठ पुरुष वर्ग की और चार महिला वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। इसकी शुरुआत बुधवार से हुई थी। जिसमें रेलवे, बैंक, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट, जोधपुर सहित कुल 8 पुरुष वर्ग के टीमों ने हिस्सा लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments