☜ Click Here to Star Rating



बाड़मेर चौहटन थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जिसमें दो पक्ष के लोग उलझते हुए एक पक्ष पुलिस से उलझ गया। पुलिस कह रही है कि आप रिपोर्ट दे दो कार्रवाई हो जाएगी। लेकिन सुसाइड करने की धमकियां देने लगे। पुलिस ने उनको रोका फिर भी पुलिस पर र

.

आपको बता दें कि दोनों पड़ोसियों के बीच दीवार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी मुकदमे दर्ज हुए जिसमें आपस में राजीनामा हो गया। लेकिन अब फिर से झगड़े लगे है।

दरअसल, एक पक्ष ने सदस्यों ने शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर चौहटन थानाधिकारी राजू बामनिया के खिलाफ ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने चौहटन थानाधिकारी द्वारा परि​वार के सदस्यों के साथ मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने के साथ साथ परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया- मकान बनाने के दौरान उन्होंने हमारे साथ मारपीट की। पत्थर फेंके।

सीआई राजूराम ने बताया- दो पड़ोसियों के पास मकान बने हुए है। एक पक्ष का मकान बन गया। वहीं दूसरे मकान का काम चल रहा है। एक पक्ष के लोग काफी समय से उनको परेशान कर रहे है। डिप्टी साहब को जांच दी गई थी। समझाइश के बाद उनको राजीनामा करवा दिया था। अगस्त में इनका दुबारा झगड़ा हुआ है। मामला दर्ज हुआ है। जिसकी जांच चल रही है। मकान निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान पक्ष आपस में झगड़ कर वापस थाने आए थे।

थाने आने पर झगड़ा करने लगे। एक पक्ष ने कहा कि हमारे साथ मारपीट हुई है हमारी कार्रवाई करो, तब मैंने कहा रिपोर्ट दे दो हम कार्रवाई कर देंगे। दूसरे पक्ष को मारने के लिए दौड़े और सुसाइड करने की धमकियां देने लगे। तब हमने शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने को डिटेन कर लिया है। एक पक्ष के कहे अनुसार काम नहीं होने पर वो एसपी ऑफिस पहुंचे। वो लोग गलत काम करवाना चाहते थे। जबकि दूसरी पक्ष के लोग अपने एरिया में मकान का काम कर रहे है। वहां पर जाकर मारपीट की।

थाना इंचार्ज ने कहा- सोशल मीडिया पर वीडियो में मैं स्पष्ट कह रहा हूं कि आप रिपोर्ट दे दो उसके आधार पर कार्रवाई कर लेंगे। थाने में सुसाइड कर लेने की धमकियां दे रहे है। व दूसरे पक्ष के लोगों को मारने की दौड़ रहे थे। इस पर हमने कार्रवाई की थी। रात को दोनों पक्षों की बात सुनी और दोनों की इच्छानुसार सहमति करवा दी थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading