![]()
सांड ने एक व्यक्ति को सींगों से उठाकर पटक कर दिया। घटना में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 4 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। मामला बालोतरा थाना क्षेत्र के बलदेव जी की पोल का है। इस घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घर पर खाना खाने आए थे मृतक मोतीलाल के बेट पुनीत ने बालोतरा थाने में मृग दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसके पिता मोतीलाल (55) की भैरू बाजार में मिठाई की दुकान है। दोपहर को मोतीलाल घर पर खाना खाने के लिए आए थे। थोड़ा आराम करने के बाद शाम 4:10 पर वे दुकान जाने के लिए घर से बाहर निकले। इस दौरान एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने मोतीलाल को उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
इलाज के दौरान तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी जितेंद्र ने बताया-मोतीलाल के घायल होने पर पास ही में बन रहे मकान में काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें उठाकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रात 8 बजे उनकी मौत हो गई। जितेंद्र ने बताया कि शहर में निराश्रित पशु आमजन पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। मगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जितेंद्र ने बताया कि मोतीलाल अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता थे। उनके निधन से व्यापारी समाज में शोक की लहर है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments