☜ Click Here to Star Rating


पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी से शपथ पत्र मांगने को बेहूदा मांग करार दिया है। गहलोत ने लिखित बयान जारी कर कहा कि राहुल गांधी ने सारे सबूत जनता के सामने रखकर चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में की जा रही वोट चोरी को उज

.

अशोक गहलोत ने कहा

QuoteImage

NDA सरकार के दौरान 2018 में मुख्य चुनाव आयुक्त रहे ओपी रावत ने कहा है कि जब वे चुनाव आयुक्त थे तब कोई वरिष्ठ नेता आरोप लगाता तो चुनाव आयोग स्वत: उसकी जांच कर जनता के सामने तथ्य प्रस्तुत करते, जिससे जनता का चुनाव आयोग में विश्वास बना रहे। पहले भी तमाम विपक्षी नेताओं जैसे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और खुद नरेंद्र मोदी सहित कई तत्कालीन विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे। इनमें से कितने नेताओं के चुनाव आयोग में शपथ पत्र जमा हैं?

QuoteImage

क्या भारत में चीन, रूस जैसा चुनाव आयोग बनाने का प्रयास?

गहलोत ने कहा- जो खुलासा राहुल गांधी ने किया है वो यदि किसी खोजी पत्रकार या मीडिया संस्थान ने किया होता तो क्या चुनाव आयोग उन आरोपों की निष्पक्ष जांच करता या उनसे शपथ पत्र मांगता? नॉर्थ कोरिया, चीन और रूस जैसे देश जहां एक पार्टी का ही शासन है, वहां भी चुनाव आयोग बाकायदा चुनाव करवाता है। उन चुनाव आयोगों और चुनाव की स्थिति कैसी है वह पूरी दुनिया जानती है। क्या ऐसा ही भारत में करने का प्रयास किया जा रहा है?

वोट चोरी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला

गहलोत ने एक्स पर लिखा- वोट चोरी एक व्यक्ति, एक वोट के बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए साफ-सुथरी मतदाता सूची अनिवार्य है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading