![]()
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई जमीअत उल्मा डीडवाना-कुचामन इकाई।
जमीअत उल्मा जिला डीडवाना-कुचामन की सात सदस्यीय टीम ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत कार्य में सहयोग किया है। इस प्रतिनिधिमंडल ने लुधियाना में जमीअत उल्मा राजस्थान को जनसहयोग से एकत्रित 6 लाख 37 हजार 822 रुपए नकद सौंपे।
प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल सलाम, जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती रमजान, कारी अब्दुल शकूर, लाडा रामसा बास के सरपंच नवाज़ शरीफ़, मौलाना जलालुद्दीन और मौलाना आसिफ़ शामिल थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल सलाम ने बताया कि जमीअत उल्मा-ए-हिन्द हमेशा धर्म और मजहब से ऊपर उठकर मानवीय सरोकारों के लिए कार्य करती है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और पीड़ितों की सहायता के लिए भविष्य में भी तत्पर रहेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments