![]()
कांग्रेस ने शहीद भगतसिंह चौक से मुख्य बाजार में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ मशाल जुलूस व कैंडल मार्च निकाला।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से देश में हो रहे वोट चोरी का खुलासा करने पर भाजपा की ओर से इस मुद्दे को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जंक्शन शहर के शहीद भगतसिंह च
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह दादरी व प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष व संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में डीसीसी व युवक कांग्रेस की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जंक्शन शहर के शहीद भगतसिंह चौक से मुख्य बाजार में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ मशाल जुलूस व कैंडल मार्च निकाला गया। मशाल जुलूस व कैंडल मार्च से पहले जंक्शन में सीवर चैम्बर सफाई के दौरान हुई घटना में दिवंगत व्यक्ति को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से देश में बड़े पैमाने पर की गई वोट चोरी का खुलासा किया गया है। इससे अब स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में जो भाजपा की केन्द्र सरकार का गठन हुआ है वह पूरी तरह से फर्जी वोटों से बनी हुई सरकार है। इसीलिए आज देशभर में नारा लग रहा है कि वोट चोर-गद्दी छोड़। आज पूरी दुनिया में साबित हो गया है कि भाजपा की सरकार वोट की चोरी से ही बन रही है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा की ओर से देश के लोकतंत्र पर दोहरा प्रहार किया जा रहा है, एक तरफ फर्जी वोट से भाजपा सत्ता हासिल कर रही है, दूसरी ओर एसआईआर के नाम से विपक्ष के पक्ष में मतदान करने वाले लाखों लोगों के वोट वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं।
दादरी ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता तानाशाह हैं, संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं, जनता के वोट की चोरी करते हैं और विपक्ष को सत्ता दूर रखने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद की नीति अपनाते हुए कार्य कर रहे हैं। इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से यह अभियान जिले के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक चलाकर आम जनता के बीच जागृति लाई जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments